स्वतंत्र बोल
रायपुर 05 मई 2025. शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी को परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। टीएस सिंहदेव ने X में लिखा, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। अपने अपार व्यक्तिगत दुख के क्षण में भी हिमांशी नरवाल जी ने जिस साहस और स्पष्टता के साथ लोगों से किसी भी समुदाय के प्रति नफरत या हिंसा न फैलाने की अपील की, वह अत्यंत सराहनीय है। उनके विचार हमारे संविधान की उन मूलभूत मान्यताओं — एकता, शांति और मानवता — को दर्शाते हैं, जिनके लिए हमारे सैनिक जीवन तक न्यौछावर कर देते हैं।
शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी को परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है : टीएस सिंहदेव


