स्वतंत्र बोल
रायपुर 05 मई 2025. अपैक्स बैंक के बरमकेला शाखा में करोडो का गबन करने वाले बैंककर्मियों पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। रायगढ़ जिला स्थित बरमकेला शाखा में साल 2024 अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 के बीच बैंक कर्मियों के करीब दस करोड़ का घोटाला कर दिया। बैंक के मैनेजर, कैशियर, लिपिक, चपरासी और डंडा गार्ड ने सुनियोजित तरीके से आठ महीनो में करीब दस करोड़ का गबन किया। जिस पर अपैक्स बैंक द्वारा जाँच करने के बाद सभी पर पुलिस में अपराध दर्ज कराया गया है। बरमकेला पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 0053/25 धारा BNS-316(5), BNS-338, BNS-336(3), BNS-340(2), BNS-318(4), BNS-3(5) अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सुनियोजित भ्रष्टाचार-
बैंक में शाखा प्रबंधक डी.आर. बाघमारे, लेखाधिकारी सुश्री मीनाक्षी मांझी, लिपिक आशीष पटेल, कम्यूटर आपरेटर लिकेश कुमार बैरागी, रमाकांत श्रीवास, डंडा गार्ड अरुण चंद्राकर, खीरदास महंत तथा बालकृष्ण कर्ष योजनाबद्ध तरीके से सरकारी पैसे को अपने परिजनों के खातों में ट्रांसफर किया और आठ महीने में दस करोड़ का चुना लगा दिया। पुलिस में की गई शिकायत अनुसार लिपिक आशीष पटेल बैंक में रहने के बाद भी अपने आईडी पासवर्ड का उपयोग अनहि करता था, वो लेखाधिकारी मीनाक्षी मांझी के आईडी पासवर्ड का उपयोग कर धड़ल्ले से पैसा ट्रांसफर किया। आशीष बैंक बंद होने के बाद भी रात 9 बजे तक बैंक में काम करता और उसी दौरान पैसो का ट्रांसफर किया। अपैक्स बैंक के प्रारंभिक जाँच में 59.97 लाख का गबन पाया गया, तो प्रबंधन ने विस्तृत जाँच समिति बनाया। जाँच दल ने 9.91 करोड़ रुपये का गबन को पुष्टि की। बैंककर्मियों ने 887 किसानो के केसीसी खातों से पैसे निकाले।
3 सस्पेंड, 5 बर्खास्त..
घोटाले की पुष्टि होने के बाद पंजीयक सहकारिता विभाग कुलदीप शर्मा के निर्देशों पर बैंक के नियमित कर्मचारी शाखा प्रबंधक रहे डी.आर. बाघमारे, लेखाधिकारी सुश्री मीनाक्षी मांझी एवं लिपिक आशीष पटेल को किया निलंबित किया गया है। कैशियर और डंडा गार्ड का काम संभाल रहे निजी कंपनी के पांच कर्मचारीयो कम्यूटर आपरेटर लिकेश कुमार बैरागी, रमाकांत श्रीवास, डंडा गार्ड अरुण चंद्राकर, खीरदास महंत तथा बालकृष्ण कर्ष को बर्खास्त किया गया है। घोटालेबाजो से गबन की राशि की वसूली भी की जाएगी।
