नौकरी की तलाश में घूम रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 15 से 25 हजार सैलरी वाली भर्ती शुरू, जनपदों में लगेंगे कैंप

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे शिक्षित युवाओं को अब सीधे उनके इलाके में रोजगार का मौका मिलने वाला है। जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जनपद स्तर पर भर्ती काउंसलिंग शिविर लगाने का फैसला किया है।

ad

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले के अलग-अलग जनपद पंचायत मुख्यालयों में विशेष भर्ती और काउंसलिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में युवाओं का पंजीयन, काउंसलिंग और चयन किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के बाद शत-प्रतिशत रोजगार देने का दावा किया गया है।

youtube

जिला कौशल विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, एसआईएस लिमिटेड जशपुर द्वारा यह भर्ती अभियान चलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को सुरक्षाकर्मी के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जहां उन्हें हर महीने 15 हजार से 25 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।

प्रशासन का कहना है कि यह पहल खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने से परेशान हैं। शिविरों में युवाओं को मौके पर ही जरूरी जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

भर्ती कैंप का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 18 मई को जनपद पंचायत पलारी, 19 मई को सिमगा, 20 मई को कसडोल, 21 मई को भाटापारा और 22 मई 2026 को जनपद पंचायत बलौदाबाजार में शिविर आयोजित होगा।

सभी शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को कैंप में युवाओं के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

अब जिले के हजारों युवाओं की नजर इस भर्ती अभियान पर टिक गई है। क्योंकि लंबे समय बाद ऐसा मौका आया है, जहां प्रशिक्षण के साथ नौकरी की गारंटी भी दी जा रही है। ऐसे में यह भर्ती शिविर बेरोजगार युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बनता नजर आ रहा है।