स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 फ़रवरी 2025: छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। रायपुर से मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस की दीप्ति दुबे को उन्होंने डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। इस जीत के साथ ही भाजपा में जश्न शुरू हो गया है। ढोल ताशे बजाकर आतिशबाजी की जा रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दुर्ग में अलका बाघमारे ने 67000 वोट से कांग्रेस की प्रेमलता साहू को हरा दिया है। वहीं धमतरी में रामु रोहरा ने 34085 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ था, जिसके बाद रोहरा का मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी से था। कोरबा में संजू देवी ने कांग्रेस की उषा देवी को 52,000 वोट से हराया। बिलासपुर में पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से शिकस्त दी।
रायगढ़ में भी जीववर्धन चौहान ने जानकी काटजू को 36,365 वोट से हराया। राजनांदगांव में निखिल द्विवेदी बीजेपी के मधुसूदन यादव से हारे। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को शिकस्त दी। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए।
