निकाय चुनाव में जीत ऐतिहासिक : CM विष्णुदेव साय

निकाय चुनाव

स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 फ़रवरी 2025:
सीएम विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीनों में जो काम किया है उस पर विश्वास किया है। इसके लिए समस्त जनता को धन्यवाद देते हैं।

ad