अधूरे निर्माण कार्यो की बाढ़, उधारी के इंजीनियर के भरोसे चल रहा नगर पंचायत !

स्वतंत्र बोल
बेमेतरा 15 फरवरी 2026.  जिले के सीमांत नगर पंचायत मारो में गजब हो रहा। कार्यालय नगर पंचायत उधारी के इंजीनियर के भरोसे से चल रहा है, बताते है कि पूर्व के सब इंजीनियर का तबादला होने के बाद मौजूदा समय में फूल फ्लेश इंजीनियर नहीं है, ऐसे में विकास और निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। व्यवस्था बनाने पड़ोस के नगर पंचायत के सब इंजीनियर को मारो का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

16 साल पहले अस्तित्व में आये नगर पंचायत की स्थिति अब भी वही है, जो सुदूर ग्राम पंचायतो की होती है। स्थानीय लोगो के अनुसार यहाँ विकास नगर पंचायत में आने वाले अधिकारियो का हुआ है, वार्डवासी आज भी विकास की टकटकी लगाए देख रहे। नगर विकास के नाम पर ढफली बजाने वाले स्थाई अभियंता की नियुक्ति नहीं कर पा रहे, नगर पंचायत में दर्जनों काम दर्जनों काम अधूरे है। सत्तारूण पार्टी चुनावी साल में अधूरे कामो को पूरा कर चुनावी मैदान में जाना चाहेगी पर स्टाफ की उधारी के इंजीनियर से ज्यादा उम्मीदे नहीं की जा सकती है।

 

error: Content is protected !!