कल से शुरू होगा मानसून सत्र, सरकार को घेरने की तैयारी

1695120410idhan shabha 5277244 835x547 m

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 जुलाई2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस मानसून सत्र में सियासी हलचल और तीखी बहसों से भरा रहने वाला है। 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे 5 दिवसीय सत्र के लिए अब तक विधायकों ने करीब 1 हजार सवाल लगाए हैं। इस मानसून सत्र की खास बात यह है कि इन सवालों में सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

ad

विधानसभा सचिवालय को प्राप्त सवालों में कानून-व्यवस्था, योजनाओं में भ्रष्टाचार, शासकीय कार्यों में लापरवाही, स्थानीय समस्याएं और योजनाओं की विफलता जैसे मुद्दे प्रमुखता से शामिल हैं। विपक्ष की रणनीति स्पष्ट है। वह सत्र के हर दिन सरकार को घेरे रखने के मूड में है।

youtube

सदन में देखने को मिल सकता कांग्रेस का आक्रामक तेवर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने साफ किया है कि पार्टी इस सत्र में कानून-व्यवस्था, अवैध रेत खनन, पेड़ों की कटाई और बिलासपुर के पटवारी आत्महत्या जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सरकार की नीतियों का विरोध करेगी और जवाब मांगने से पीछे नहीं हटेगी।

बीजेपी की क्या हो सकती रणनीति

इस मानसून सत्र में बीजेपी भी अपनी रणनीति तैयार करके कांग्रेस के सवालों का जवाब देने से पीछे नहीं हटेगी। CM साय ने साफ कहा है कि इस मानसून सत्र में कुल 5 बैठके होंगी। इसके लिए सरकार की पूरी तैयारी है. उनके कहा है कि DAP की थोड़ी कमी है लेकिन ये कमी केवल छत्तीसगढ़ में नहीं बल्कि सभी जगह है.