स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 फरवरी 2026. देश भर के 10 राज्यों में कुल 37 राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन 26 फरवरी से 05 मार्च तक दाखिल किया जायेगा, 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी और 9 मार्च तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव 16 मार्च को सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक होगा और मतदान समाप्ति के एक घंटे 05 बजे मतगणना होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी की जाएगी।
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 5 सीटों में से 2 सदस्य कवि तेजपाल सिंह तुलसी और श्रीमती फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है। यह मतदान रिटर्निंग ऑफिसर छत्तीसगढ़ विधानसभा में होगा, जिसमे प्रदेश के सभी 90 विधायक वोट करेंगे। विधायक मतपत्र के माध्यम से मतपेटी में वोट करेंगे ,मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन का उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। संख्या बल के आधार पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों को एक एक सीट मिल सकता है।


