स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 अप्रैल 2025: मंत्री ओपी चौधरी ने तप, त्याग और पराक्रम की प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती पर कहा, भगवान श्रीहरि के आवेशावतार परशुराम जी की कृपा सब पर बनी रहे। उनका जीवन हमें सदैव विद्या, विवेक और साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
भगवान परशुराम जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है। कहीं शोभायात्रा तो कहीं धार्मिक आयोजन होते हैं। परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि वो आज भी धरती पर हैं। उन्हें चिरंजीवी माना गया है। भगवान परशुराम जन्म माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि के घर प्रदोष काल में हुआ था। सनातन धर्म के लोग उनकी जयंती धूमधाम से मनाते हैं।
