स्वतंत्र बोल
22 जनवरी 2025.Eyesight Improve Tips: आंखें हमारे शरीर के जरूरी 5 संवेदी अंगों में से एक है। जितना शरीर के अन्य अंगों का स्वस्थ रहना जरूरी है। उतना ही आंखों को स्वस्थ रखना जरूरी है। लेकिन आजकल की इस भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मोबाइल, टीवी, लेपटॉप जैसे गैजेट हमारी आंखों की रोशनी को कमजोर करने में लगे हुए हैं। आजकल 5 साल का बच्चा भी आंखों की बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि आंखों की रोशनी को हमेशा के लिए तंदुरुस्त बनाई जा सकती है। बशर्ते इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
आपको आंखों की समस्या के कारण कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आंखों की समस्याओं को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनाया जा सकता है।
Eyesight Improve Tips:मोमबत्ती से बढ़ाएं आंख की रोशनी
मोमबत्तियाँ आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद हैं। ऐसी स्थिति में भी यह उपाय कारगर है। अपनी आंखों के सामने मोमबत्ती जलाएं। उस पर अपनी एकाग्रता बढ़ाएं। ऐसे में आपकी नजर मजबूत हो जाएगी। साफ पानी से अपनी आंखों को धोएं। इससे आंखें तरोताजा हो जाती हैं। इस तकनीक से आंखों की रोशनी भी बेहतर होगी। यह तकनीक भी किसी राणबाण से कम नहीं है।
Eyesight Improve Tips:त्रिफला चूर्ण से बढ़ाएं आंखों की रोशनी
त्रिफला चूर्ण के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके सेवन से मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाएगी। त्रिफला एक आयुर्वेदिक दवा है। त्रिफला में हर्र, बहेड़ा और आंवला मिलाया जाता है। यह एक चूर्ण है, जिससे पाचन शक्ति भी मजूबूत होती है। इससे कब्ज की शिकायत नहीं रहती है। त्रिफला चूर्ण को पानी और शहद के साथ मिलाकर पिएं। इससे आंखों की सभी तरह की समस्याएं दूर होती हैं।
Eyesight Improve Tips:आंवला जूस से बढ़ेगी आंखों की रोशनी
आजकल युवाओं में आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी आंवला जूस फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही भृंगराज की पत्तियों को धूप में सुखाकर पाउडर भी बनाया जा सकता है। इसे शहद और गाय के घी के साथ मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।