बप्पा के दरबार में चोरों का दुस्साहस: धमतरी में एक साथ 4 गणेश पंडालों का ये हाल देख उड़े पुलिस के होश!

Image 2026 09 19T173613.637

स्वतंत्र बोल
धमतरी 19 सितम्बर 2026। गणेश उत्सव के बीच शहर के अलग-अलग गणेश पंडालों में चोरी की चार वारदात सामने आई हैं। सभी मामले कोतवाली थाना क्षेत्र के हैं। चोरों ने कहीं दान पेटी से रकम चुराई तो कहीं पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री ले गए। वारदातों के बाद गणेश उत्सव समितियों के कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामलों की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

ad

शहर में गणेश उत्सव को लेकर जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसी बीच अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाएं सामने आने से समिति के लोगों की चिंता बढ़ गई है।

youtube

लालबगीचा में दान पेटी और पूजा सामग्री चोरी

पहली वारदात लालबगीचा वार्ड के गणेश पंडाल में हुई। यहां चोर दान पेटी ले गए। इसके अलावा पूजा के लिए रखी फूल और कांच की थाली भी चोरी हो गई।

बम्बलई वार्ड में तांबे का लोटा ले गए चोर

दूसरी घटना बम्बलई वार्ड के गणेश पंडाल में हुई। यहां चोर तांबे का लोटा और पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री चोरी कर ले गए।

बालक चौक पीढ़ी नाला के पास भी चोरी

तीसरी वारदात बालक चौक पीढ़ी नाला के पास स्थित गणेश पंडाल में सामने आई है। यहां भी चोर पूजा स्थल को निशाना बनाकर सामान ले गए।

इसके अलावा शहर के एक और गणेश पंडाल में चोरी की घटना सामने आई है। चारों मामले कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले गणेश पंडालों से जुड़े हैं।

चोरी के बाद समितियों में चिंता

पंडालों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद गणेश उत्सव समितियों के कार्यकर्ताओं में चिंता है। जो कार्यकर्ता दिन-रात पंडालों में भगवान गणेश की सेवा और व्यवस्था में जुटे हैं, वे अब सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। पुलिस ने मामलों की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। चोरी की घटनाओं के बाद पंडालों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।