छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में होंगे शामिल, 51 हजार हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबी

स्वतंत्र बोल
रायपुर,12 मई 2025:
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवनिर्मित 51,000 आवासों के गृह प्रवेश को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 13 मई को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। “मोर आवास मोर अधिकार” नामक इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान नवनिर्मित पीएम आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी सौंपेंगे। साथ ही जिन हितग्राहियों ने हाल ही में आवास निर्माण शुरू किया है, उनके लिए भूमिपूजन कर आवास स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी मामले) तोखन साहूउपमुख्यमंत्री विजय शर्माउपमुख्यमंत्री अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंगे:

  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

  • कृषि मंत्री राम विचार नेताम

  • लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की उत्कृष्ट दीदियों और लखपति दीदियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

यह आयोजन ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।