स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 14 मई 2025: बिलासपुर में सफेमा कोर्ट मुंबई के जज को धमकाने का मामला सामने आया है। जज को पत्र लिखकर धमकाया गया है। बिलासपुर के सेंट्रल जेल में बंद NDPS के आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह के नाम से धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र में कार्रवाई को लेकर व रकम का डिमांड करते हुए धमकाया गया है। PHQ के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने पत्र लिखकर धमकाने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि, बीते दिनों गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के कुख्यात आरोपी संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
एंड टू एंड जांच में नशे के कारोबार से बनाई गई सुच्चा सिंह की करीब 4 करोड़ रुपए के संपत्ति की जानकारी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने संपत्ति को फ्रीज करने के लिए मामले को सफ़ेमा कोर्ट मुंबई भेजा था। सफेमा कोर्ट ने संपत्ति को सीज करने का आदेश दिया था। कार्रवाई के बाद से सुच्चा सिंह सेंट्रल जेल में बंद है। इसी बीच सफेमा कोर्ट मुंबई के जज व शहर के एक व्यक्ति को संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सुच्चा सिंह के नाम से एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र में कार्रवाई को लेकर व रकम का डिमांड करते हुए धमकाया गया है। इधर जेल में बंद NDPS के आरोपी के नाम से जज को धमकी भरा पत्र भेजने के बाद जेल व पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
सफेमा कोर्ट ने PHQ को सम्बन्धित पत्र की जानकारी भेजी है। PHQ ने बिलासपुर पुलिस को मामले में FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्र की सत्यता की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि, पहले भी बिलासपुर सेंट्रल जेल से कई बार इस तरह के धमकी भरे पत्र सामने आ चुके हैं। जिसमें जजों के साथ ही मुख्यमंत्री तक को धमकी दी गई है। हालांकि, संबंधित मामले में जिसके नाम से पत्र जारी किया गया है, NDPS का आरोपी सुच्चा सिंह पहले से जेल में बंद है। आरोपी से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो सकता है।
