स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 फ़रवरी 2025:छत्तीसगढ़ शहरी निकाय के बहुप्रतीक्षित नतीजे शनिवार (15 फरवरी) को घोषित हो रहे हैं। राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में हुए मतदान में 72.19 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अंबिकापुर नगर निगम से महापौर बनने पर श्रीमती मंजूषा भगत जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं pic.twitter.com/p9pWm4Csb2
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
अंबिकापुर, चिरमिरी, जगदलपुर, राजनांदगांव और धमतरी नगर निगम पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। लोकसभा, विधानसभा के बाद नगर निकाय में कांग्रेस का बुरा हाल है। सभी 10 में से 5 पर जीत हासिल कर ली और 5 पर बड़ी बढ़त है। धमतरी पर रामू मोहरा जीत और 34085 वोट मिले।
जगदलपुर नगर निगम से महापौर बनने पर श्री संजय पाण्डे जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं @pandey_sanjay_ #खिलगे_कमल_फूल pic.twitter.com/dWVZ11pTLU
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
राजनांदगांव नगर निगम से महापौर सीट पर मधुसूदन यादव ने जीत हासिल की है। जगदलपुर नगर निगम से महापौर पद पर संजय पाण्डे ने बाजी मारी है। चिरमिरी नगर निगम से राम नरेश राय महापौर बन गए हैं। अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में महापौर पद पर मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की।
रायपुर : निगम, पालिका और पंचायत में बीजेपी, पार्टी दफ्तर में मुंह मीठा कर रहे नेता
घर-घर भाजपा
हर घर भाजपा #खिलगे_कमल_फूल pic.twitter.com/jzqX5lE0QZ— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती की प्रक्रिया सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों से शुरू हुई, इसके बाद 9:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर नगर निगमों सहित 173 नगर निकायों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ था।
कोरिया जिले में सबसे अधिक 84.97 फीसदी, बिलासपुर जिले में सबसे कम 51.37 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उन्होंने बताया कि सुकमा और दुर्ग नगर निकायों के पांच वार्डों के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ था।
धमतरी नगर निगम से महापौर बनने पर श्री @RamuRohraBJP जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं #खिलगे_कमल_फूल pic.twitter.com/TjjH00eqxc
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
चुनाव में नगर निकायों के 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया था। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, बड़ी संख्या में निर्दलीय और बागी उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। राज्य के नगर निकायों में कुल 44,90,360 मतदाता हैं, जिनमें 22,08,625 पुरुष, 22,81,226 महिलाएं तथा 509 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
राजनांदगांव नगर निगम से महापौर बनने पर श्री मधुसूदन यादव जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं @MadhusudanBJPCG #खिलगे_कमल_फूल pic.twitter.com/G45ldDPbLj
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) February 15, 2025
रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे के बीच मुकाबला है। दीप्ति दुबे पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। वहीं राजनांदगांव नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को कांग्रेस के निखिल द्विवेदी के खिलाफ मैदान में उतारा है। अंबिकापुर महापौर पद के लिए कांग्रेस के डॉ. अजय टिर्की और भाजपा की मंजूषा भगत में मुकाबला है।
प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 15, 2025
