लंबे प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार का बड़ा फैसला, जानिए अब कितना मिलेगा स्टाइपेंड!

Images (10)

स्वतंत्र लोक
रायपुर 24 सितम्बर 2026 :
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले एमबीबीएस (MBBS) इंटर्न्स के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। राज्य शासन ने इंटर्न्स की मासिक छात्रवृत्ति (Stipend) में पुनरीक्षण करते हुए इसे बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के प्रस्ताव और वित्त विभाग की अंतिम सहमति के बाद जारी आदेश के अनुसार, बढ़ी हुई स्टाइपेंड की यह नई दर 1 अक्टूबर 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होगी।

ad

सरकार का यह फैसला चिकित्सा शिक्षा संचालनालय से प्राप्त प्रस्ताव पर आधारित है, जिस पर वित्त विभाग ने 24 सितंबर 2026 को अपनी प्रशासनिक सहमति प्रदान की। प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सेवाएं दे रहे इंटर्न डॉक्टर पिछले काफी समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। राज्य शासन की ओर से मांग स्वीकारे जाने और आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद इंटर्न डॉक्टरों के बीच खुशी का माहौल है।

youtube