CG ब्यूरोक्रेसी में हलचल: गृह, वित्त और राजस्व समेत कई विभागों के 38 अफसर इधर से उधर

1

स्वतंत्र बोल
रायपुर 28 सितम्बर 2026 :
छत्तीसगढ़ में सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जीएडी ने एक आदेश जारी कर 38 अधिकारियों को अन्य विभागों में नई पदस्थापना दी है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अलग-अलग विभागों में पदस्थ किया गया है।

ad

कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को गृह, वित्त, जल संसाधन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन और चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई पदस्थापना दी गई है।

youtube

इसके अलावा परिवहन, खनिज साधन, मछली पालन और लोकभवन सचिवालय समेत कई अन्य विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार नई पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से संबंधित विभागों में पदस्थ किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए 38 अधिकारियों की पदस्थापना अलग-अलग विभागों में की गई है।

202600417 001 1 page 0001 1085x1536 202600417 001 1 page 0002 1085x1536