कांग्रेस का बड़ा दांव’: 20 नेताओं की घर वापसी से बदला सियासी समीकरण, जानिए कौन-कौन से जिलों के नेता शामिल

Images

स्वतंत्र बोल
रायपुर 20 सितम्बर 2026।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से निष्कासित 20 नेताओं का निष्कासन रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद 20 नेताओं की पार्टी में वापसी का रास्ता साफ हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 सितंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। सभी नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है।

ad

पांच जिलों के नेता शामिल

जारी आदेश के मुताबिक, निष्कासन रद्द किए गए नेताओं में रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिले के नेता शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निष्कासन रद्द करने का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

youtube

 

Image 2026 09 20T192837.047 (1)