चौबे कॉलोनी से लेकर कमर्शियल पार्क तक छापेमारी: GST विभाग की कार्रवाई से बड़े कारोबारियों में अफरा-तफरी

1

स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 सितंबर 2026:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जीएसटी (GST) विभाग ने टैक्स चोरी की गुप्त सूचना के आधार पर अविनाश बिल्डर्स के कई व्यावसायिक और रिहायशी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। जीई रोड स्थित मारुति बिजनेस पार्क, मैग्नेटो मॉल, चौबे कॉलोनी और आमानाका क्षेत्र के परिसरों में जीएसटी के 7 अधिकारियों की टीम पिछले दो दिनों से लगातार जांच में जुटी हुई है।

ad

बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

कार्रवाई के दौरान जीएसटी विभाग की टीम ने परिसरों से बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण दस्तावेज, संदिग्ध बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। अधिकारियों की टीम अलग-अलग ठिकानों पर कागजातों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े तमाम रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रही है।

youtube

7 अफसरों की टीम कर रही ठिकानों की जांच

जानकारी के मुताबिक, अविनाश बिल्डर्स द्वारा बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई थी। इसके बाद 7 अधिकारियों के विशेष दल ने मारुति बिजनेस पार्क और मैग्नेटो मॉल स्थित दफ्तरों के अलावा चौबे कॉलोनी और आमानाका के रिहायशी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

छापेमारी खत्म होने के बाद साफ होगी तस्वीर

फिलहाल जीएसटी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी पूरी होने और जब्त दस्तावेजों के मिलान के बाद ही टैक्स चोरी की कुल राशि और अन्य तथ्यों को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।