CG Weather Update: कहीं हल्की बारिश, तो कहीं बढ़ेगी ठंड की आहट

Monsoon withdrawal weather scene

स्वतंत्र बोल
रायपुर 20 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं, अगले दिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं।

ad

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

youtube

रायपुर में 34 डिग्री पहुंचा पारा

मौसम विभाग के 19 अक्टूबर के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रहा। रायगढ़ और सक्ती में भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, दर्ज किए गए स्थानों में कबीरधाम में अधिकतम तापमान सबसे कम 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पता चलता है कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में तापमान में अंतर बना हुआ है।

कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दिन प्रदेश में एक-दो जगह बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

फिलहाल, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसके बाद इसमें 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।