CG BREAKING: कर्नाटक बैंक के 111 खाते सीज, जानिए क्या है वजह
स्वतंत्र बोल
दुर्ग 08 जनवरी 2025: दुर्ग पुलिस ने दुर्ग में कर्नाटका बैंक स्टेशन रोड दुर्ग शाखा में संचालित 111 खातों को सीज किया है। पुलिस ने इन खातों में 86.33 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन को देखते हुए मामला दर्ज किया है। मोहन नगर पुलिस सभी खातों की डिटेल्स निकालकर जांच कर रही है। दुर्ग के मोहन नगर थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने यह मामला गृह मंत्रालय के आदेश पर दर्ज किया है। कर्नाटका बैंक में संचालित 111 बैंक खातों में देश के अलग-अलग राज्यों में हुए अलग-अलग साइबर फ्रॉड के करीब 86.33 लाख रुपए ट्रांसफर हुए हैं। इसके साथ ही इस मामले की जांच भारत सरकार गृह मंत्रालय के पोर्टल बैंक के जरिए भी की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों देशभर के अलग-अलग राज्यों में कई साईबर ठगी के केस हुए हैं। वहां से ठगी के करीब 86 लाख 33 हजार 247 रुपए कर्नाटका बैंक की स्टेशन रोड स्थित शाखा के 111 बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं।कर्नाटक बैंक
देश के कई राज्यों में हुई साइबर ठगी का पैसा जैसे ही दुर्ग में संचालित बैंक के खतों में आया तो गृह मंत्रालय भारत सरकार से इसकी जांच शुरू हुई। वहां एक जनवरी को दुर्ग एसपी के पास मेल आया कि इस मामले की जांच कर जानकारी दी जाए। इसके बाद दुर्ग एसपी के आदेश पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 317(2), 317 (4), 318(4), 61(2) (ए) के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच के दौरान सभी 111 संबंधित खाताधारकों को नोटिस देकर उनके मूल दस्तावेज के साथ थाने में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।ऋतेश्वर जी महाराज का शुभागमन हुआ: सीएम विष्णुदेव साय
हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।