CGMSC घोटाले की हो सीबीआई जाँच: कांग्रेस ने मंत्री से माँगा इस्तीफा, डॉ राकेश गुप्ता बोले- जाँच के बीच मंत्री के निर्देशों पर हुआ भुगतान

स्वतंत्र बोल 
रायपुर 23 मार्च 2025.  सीजीएमएससी में हुए 650 करोड़ के घोटाले की आंच स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंच रही है। कांग्रेस ने मंत्री पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ राकेश गुप्ता ने कहा कि लगातार मीडिया में खबरें बनने के बाद दबाव में प्रदेश सरकार ने रिएजेंट और दवा सप्लाई घोटाले की जांच की घोषणा की थी। इस मामले की लीपापोती करने ईओडब्ल्यू से जांच कराई जा रही जबकि यह केंद्रीय पैसे में घोटाला है, इसकी जांच सीबीआई से होनी चाहिए। डॉ गुप्ता ने स्वास्थ्य मंत्री पर घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाते हुए कहा कि
“घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल है,तभी तो जांच के बीच सप्लाई करने वाली कंपनी को करोडो का भुगतान करवा दिया। रीएजेंट की कृत्रिम मांग में स्वास्थ्य विभाग के तीनों अंग आपस में जुड़े हुए हैं। अफ़सरो के साथ राज्य के मंत्री की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। ऐसे में निष्पक्ष जाँच नहीं हो सकती है। सीबीआई जाँच की मांग की है।

स्वास्थ्य मंत्री तत्काल इस्तीफा दें अन्यथा उनको बर्खास्त किया जाये

करोडो के घोटाले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि और जब तक जांच पूरी नहीं होती, स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें। इस्तीफा नहीं देते है तो मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटा देना चाहिए। पूरे घोटाले दौरान जो अधिकारी विभाग में पोस्टेड थे उन्हें निलंबित कर जांच होनी चाहिए क्योंकि उनकी उपस्थिति में जांच प्रभावित हो सकती है।

 

CGMSC SCAM: घोटाले में शामिल अधिकारियो की नींद उडी, अधिकांश छुट्टी पर.. बचाव के रास्ते तलाशे जा रहे।