Budget Session : बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अनुपस्थित, नाराज विपक्ष ने किया वॉकआउट

Budget Session

Budget Session : बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री अनुपस्थित, नाराज विपक्ष ने किया वॉकआउट

ad

स्वतंत्र बोल
रायपुर , 04मार्च 2025:
विधानसभा में मंगलवार को बजट पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद नहीं थे. इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने नाराजगी जताई, जिसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. इस बीच वित्त मंत्री सदन में पहुंच गए.

youtube

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि वित्त मंत्री के बजट पर चर्चा हो रही है, लेकिन खुद वित्त मंत्री सदन में मौजूद नहीं हैं. इस पर ‘हम भाषण देना नहीं चाहते’ कहकर विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए. इस पर आसंदी ने विधानसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: बलौदाबाजार, तखतपुर, दंतेवाड़ा और गीदम जनपद पंचायत में भाजपा का कब्जा