बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

स्वतंत्र बोल
रायगढ़ 09 अप्रैल 2025
:
   पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी और संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक और शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बीते शुक्रवार को भी एक अंतर जिला गिरोह का खुलासा करने के बाद अब एक किशोर सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जो रायगढ़, छाल, पूंजीपथरा और ओडिशा क्षेत्र से दोपहिया वाहन, साइकिल और मोबाइल की चोरी कर उन्हें खपाने में लगे थे। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का विस्तृत खुलासा किया गया।