रिश्तेदार बहन के लवर का मर्डर, दो भाई गिरफ्तार

स्वतंत्र बोल
रायगढ़, 02 अप्रैल 2025:
 धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आज थाना धरमजयगढ़ में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ने प्रेस कांफ्रेस कर घटना और आरोपियों के गिरफ्तारी की जानकारी दी गई, जिसके अनुसार प्रेम संबंध के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई थी।