Dubai Gold Rate Today: दुबई में किस दाम में बिक रहा है गोल्ड, ये है 22K सोने का लेटेस्ट रेट

स्वतंत्र बोल
दुबई,24 मई 2025.
  दुबई में सोने की कीमत इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। लेकिन आज शनिवार को सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। गुरुवार को सोने की कीमत दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी, क्योंकि दुबई में इसकी कीमत 400 दिरहम प्रति ग्राम से ऊपर पहुंच गई।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 93200 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 86249 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 86249 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 70575 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 70575 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 89900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 89400 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10100 रुपए था।

दुबई में सोने की कीमत कैसे तय की जाती है?

दुबई में सोने की कीमत तय करने की प्रक्रिया वैश्विक बाजार की गतिविधियों स्थानीय टैक्स नीतियों और शुद्धता स्तर जैसे कई कारकों पर आधारित होती है। इसे आमतौर पर बहुत ट्रांसपेरेसी और निवेशकों के लिए फायदेमंद माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं दुबई में सोने की कीमत कैसे तय होती है।

अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत (International Gold Rate)

दुबई में सोने की कीमत का सबसे बड़ा आधार लंदन बुलियन मार्केट और COMEX (Commodity Exchange) पर तय होने वाली अंतरराष्ट्रीय कीमत होती है। दुबई में सोने का भाव अमेरिकी डॉलर में तय होती अंतरराष्ट्रीय कीमत के हिसाब से चलता है।

दिरहम-डॉलर एक्सचेंज रेट (AED-USD Exchange Rate)

क्योंकि सोने की कीमतें डॉलर में तय होती हैं और दुबई की मुद्रा दिरहम (AED) है, इसलिए डॉलर के मुकाबले दिरहम की विनिमय दर भी कीमत पर असर डालती है। अगर डॉलर मजबूत होता है, तो सोना दिरहम में महंगा हो सकता है।

मेकिंग चार्ज और मार्जिन (Making Charges & Retailer Margin)

दुबई के रिटेलर (ज्वेलर्स) आमतौर पर बहुत कम मेकिंग चार्ज लेते हैं। कई बार यह चार्ज प्रति ग्राम तय राशि होती है, न कि प्रतिशत में, जो भारत के मुकाबले सस्ता पड़ता है। सोने की शुद्धता के आधार पर (जैसे 22K या 24K) दुकानदार थोड़ा मार्जिन जोड़ते हैं।

दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप (Dubai Gold & Jewellery Group)

दुबई में हर दिन सोने की औसत रेट Dubai Gold & Jewellery Group द्वारा जारी की जाती है। यह संस्था स्थानीय ज्वैलर्स की यूनियन है, जो बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए काम करती है। वे वेबसाइट और दुकानों पर Today Gold Rate In Dubai प्रकाशित करते हैं।

टैक्स और चार्ज (Taxation and Duties)

दुबई में सोना टैक्स-फ्री या बहुत ही कम टैक्स के साथ मिलता है। यहां पर Value Added Tax (VAT) केवल 5% है, और कई बार पर्यटक इसे वापस भी ले सकते हैं। क्योंकि कोई इंपोर्ट ड्यूटी नहीं है, सोना भारत से सस्ता मिलता है।

दुबई में सोने की कीमत एक विश्व बाजार पर आधारित ट्रांसपेरेंसी और कम टैक्स वाली प्रणाली से तय होती है जो निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए फायदेमंद होती है। इसी वजह से दुबई को “City of Gold” भी कहा जाता है।