श्रद्धालुओं की जेब पर डाका या नियमों की अनदेखी? जब निगम की टीम पहुंची तो मच गई भगदड़

Image 43 1

स्वतंत्र बोल
दुर्ग 24 सितम्बर 2026 :
भिलाई के सेक्टर-10 स्थित गणेश पंडाल में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क वसूली की शिकायत पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के आदेश और जोन आयुक्त येशा लहरे के निर्देश पर निगम की टीम ने शाम को मौके पर पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था की जांच की। इस दौरान पार्किंग शुल्क वसूली में इस्तेमाल की जा रही 5 कट्टा रसीद जब्त की गई। संबंधित समिति के पदाधिकारियों को शुल्क वसूली तत्काल बंद करने की हिदायत दी गई।

ad

एक पंडाल में शुल्क नहीं, दूसरे के पास हो रही थी वसूली

निरीक्षण के दौरान शिवमानस गणेशोत्सव समिति के पंडाल में श्रद्धालुओं से किसी तरह का पार्किंग शुल्क लेते हुए नहीं पाया गया। इसके बाद निगम की टीम ने सेक्टर-10 स्थित सिद्धि विनायक गणेशोत्सव समिति के पंडाल के पास जांच की। यहां स्वास्तिक सायकल स्टैंड के नाम से दोपहिया और चारपहिया वाहनों से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा था। वाहनों से 10, 20 और 30 रुपये की राशि वसूली जा रही थी। मौके पर निगम की टीम ने पार्किंग शुल्क वसूली में इस्तेमाल हो रही 5 कट्टा रसीद जब्त कर ली। निगम की टीम ने समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पार्किंग शुल्क की वसूली बंद करने की स्पष्ट हिदायत दी।

youtube

दोबारा वसूली पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा इस तरह की वसूली करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। सभी गणेशोत्सव समितियों से निर्धारित नियमों के तहत आयोजन करने और श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की अनधिकृत राशि नहीं वसूलने की अपील की गई है। कार्रवाई के दौरान जोन-5 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।