जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल, अमर कौशिक के इंस्टाग्राम वीडियो से मची हलचल, भेड़िया 2 पर आया बड़ा अपडेट

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 26 नवंबर 2026:
फिल्म भेड़िया के चार साल पूरे होने के मौके पर डायरेक्टर अमर कौशिक ने इसके सीक्वल भेड़िया 2’ के जल्द आने की खबर कन्फर्म की है। वरुण धवन के लिए साल 2026 अच्छा रहा है और वे इन दिनों लगातार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसके बीच उनकी पॉपुलर फिल्म के सीक्वल को लेकर यह अपडेट सामने आया है। साल 2022 में रिलीज हुई ‘भेड़िया’ में वरुण धवन के साथ कृति सेनन ने काम किया था और इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, वहीं दिनेश विजन के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स से इसके जुड़ाव को भी पसंद किया गया था।

ad

‘भेड़िया 2’ का काम कहां तक पहुंचा?

फिल्म के चार साल पूरे होने पर अमर कौशिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स को भरोसा दिलाया कि ‘भेड़िया 2’ की तैयारी आगे बढ़ रही है और यह सीक्वल जल्द ही लोगों के बीच आएगा। हाल ही में अमर कौशिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि भेड़िया इस बात से बहुत खुश नहीं हैं कि उनके राइटिंग में कितना समय लग रहा है, क्या करें, जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल। डायरेक्टर के मुताबिक हॉरर-कॉमेडी फिल्म के सीक्वल पर काम पहले ही शुरू हो चुका है, फिलहाल यह राइटिंग के फेज में है और पोस्ट वायरल होने के बाद फैन्स में खुशी देखी गई।

youtube