कर्रेगुट्टा मुठभेड़ : 20 नक्सलियों की हुई पहचान, 11 शव परिजनों को सौंपे गए, कांग्रेस विधायक मंडावी ने सरकार को घेरा

स्वतंत्र बोल बीजापुर,12 मई 2025:बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में हाल ही में हुई भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए नक्सलियों में से 20 की शिनाख्त हो चुकी है। 11 शवों को पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि अन्य शवों की पहचान का कार्य अभी जारी है। इस मुठभेड़ को लेकर अब राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री के बयान एक-दूसरे के विपरीत हैं। विधायक मंडावी ने सवाल उठाया कि एक ओर मुख्यमंत्री मुठभेड़ को सफल ऑपरेशन बताकर 22 नक्सलियों के मारे जाने पर जवानों को बधाई दे रहे हैं, तो दूसरी ओर गृहमंत्री इस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। मंडावी ने कहा कि, “सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसूर थाना क्षेत्र में जो ऑपरेशन 18 दिनों तक चला, उसमें मारे गए लोग वास्तव में नक्सली थे या आम ग्रामीण? यदि वे नक्सली थे तो उनकी पहचान में इतना विलंब क्यों हो रहा है?” उन्होंने प्रेस वार्ता या आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर पूरी स्थिति साफ करने की मांग की है। कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और पहचान को लेकर सरकार की ओर से अलग-अलग बयान सामने आने के बाद यह मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप लेता जा रहा है। इससे नक्सल विरोधी अभियान की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में होंगे शामिल, 51 हजार हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबी

स्वतंत्र बोल रायपुर,12 मई 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नवनिर्मित 51,000 आवासों के गृह प्रवेश को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 13 मई को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। “मोर आवास मोर अधिकार” नामक इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान नवनिर्मित पीएम आवासों के लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी सौंपेंगे। साथ ही जिन हितग्राहियों ने हाल ही में आवास निर्माण शुरू किया है, उनके लिए भूमिपूजन कर आवास स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी मामले) तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में शामिल होंगे: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी कृषि मंत्री राम विचार नेताम लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की जल संसाधन विभाग की समीक्षा, किसानों को मिलेगा सिंचाई परियोजनाओं का लाभ

स्वतंत्र बोल रायपुर,12 मई 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाना और किसानों को समय पर लाभ पहुंचाना रहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जल का अधिकतम उपयोग कृषि कार्यों में सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली क्षति को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था लागू करने हेतु आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही, उन्होंने सिंचाई योजनाओं में दर्शाई गई क्षमता और वास्तविक सिंचाई क्षमता के बीच के अंतर को कम करने के लिए ठोस योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बस्तर और सरगुजा संभाग में वर्षों से लंबित सिंचाई योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर किसानों को लाभ पहुंचाने और भारत सरकार से वित्तीय सहायता के लिए प्रस्ताव तैयार करने पर बल दिया। इसके साथ ही, भू-जल संकट से जूझ रहे 26 विकासखंडों में नई परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। बैठक में जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, विशेष सचिव वित्त शीतल शाश्वत वर्मा, प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उइके सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जीवन में सफलता प्राप्त करने अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है : राज्यपाल डेका

स्वतंत्र बोल रायपुर,12 मई 2025: राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा…

जून में होगी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की शुरुआत, जानिए और क्या होगा ख़ास

स्वतंत्र बोल रायपुर,12 मई 2025:  छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई…

PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जांच में जुटी पुलिस

स्वतंत्र बोल जगदलपुर,12 मई 2025: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई…

Shiva Tandava Stotra: भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गूंजा शिव तांडव स्तोत्र, जानें इसका महत्व

स्वतंत्र बोल नई दिल्ली,12 मई 2025: लंकापति रावण द्वारा रचित शिव तांडव स्तोत्र एक बार…

DGMO Press Briefing : तीनों सेनाओं के DGMO की प्रेस ब्रीफिंग, ऑपरेशन सिंदूर और मौजूदा हालात पर दे रहे जानकारी

स्वतंत्र बोल नई दिल्ली,12 मई 2025: भारत-पाकिस्तान सीजफायर (India-Pakistan ceasefire) को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ…