आर्थिक अनियमितता रोकने कारगर उपाए करने में जुटा अपैक्स बैंक, अध्यक्ष गुप्ता ने गिनाये अपने काम।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 जनवरी 2026. अपैक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने बैंक द्वारा कार्यो में किये नवाचार और उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। श्री गुप्ता ने पत्रकारोवार्ता में बताया कि उनके बैंक के अध्यक्ष बनने के बाद लगातार छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंको और जिला सहकारी बैंको की स्थिति सुधारने लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिला सहकारी और अपैक्स बैंको में लगातार हो रहे आर्थिक अनियमितताओं को रोकने कारगर कदम उठाया गया है, बरमकेला सहित अन्य बैंको में हुए करोडो के घोटाले की जाँच अब ईओडब्लू के माध्यम से कराया जायेगा।

अपैक्स बैंक का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बारे मीडिया से बात करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि साल 2024-25 में 8500 करोड़ रुपये का केसीसी लोन 15.22 लाख किसानो बांटा गया था, तो इस वर्ष 9000 करोड़ रुपये 15.56 किसानो को बांटे गए। धान खरीदी का आकंड़ो में भी बढ़ोत्तरी हुई है। जिला सहकारी और अपैक्स बैंको को राष्ट्रीयकृत बैंको की तरह बनाने काम किया जा रहा है, किसानो को नगद निकालने माइक्रो एटीएम के साथ रुपे कार्ड जारी किया गया है जिसमे किसान अब 40 हजार तक नगदी निकाल सकते है। प्रदेश के सभी 2058 सहकारी समितियों को ई माडयुल में तब्दील किया गया, सहकारी बैंको में डिजिटल सर्विस एनईएफटी, यूपीआई, आईएमपीएस, मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग एटीएम कार्ड और एसएमएस एलर्ट की सुविधाएं भी अब मिलने लगी है। सहकारी बैंको में केसीसी के माध्यम से हो रही गड़बड़ियों को रोकने केसीसी खाते को सीधे नामे करने सीबीएस सिस्टम में प्रतिबंधित किया गया है। वही रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार जिला सहकारी बैंक के डोमेन को bank.in में माइग्रेट किया गया है।

किसानो को ज्यादा मिलेगा कर्ज-
श्री गुप्ता ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने किसानो के हिट में फैसल लेते हुए ऋण राशि में बढ़ोत्तरी की है। पहले किसानो को केसीसी लोन में प्रति हेक्टयेर 60 हजार रुपये ऋण मिलता था जिसे अब बढाकर 66000 रुपये किया गया है। वही पूर्व में 60 फीसदी नगद और 40 फीसदी वस्तु(खाद और धान बीज) को भी बढ़ाकर 70-30 किया गया है।

 

जिला सहकारी बैंको में शुरू हुआ फेरबदल, श्रीकांत को भेजा अंबिकापुर.. सोनी और वर्मा हुए बहाल

 

error: Content is protected !!