स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 जनवरी 2025. पूरक पोषण आहार (रेडी टू ईट) का संचालन एक बार फिर स्व सहायता समूह की महिलाओ को मिल गया। विधानसभा चुनाव के पूर्व बीजेपी ने सत्ता में आने पर महिला समूहों को पूरक पोषण आहार (रेडी टू ईट) देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया। दो दिन पहले हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियो के अनुसार शुरुआत में प्रदेश के छह जिलों में महिला स्व सहायता समूहों को इसका काम दिया जायेगा, जिसका आदेश जारी हो गया है।
प्रदेश में 16000 से अधिक स्व सहायता समूह है जिनमे लाखो महिलाये सीधे तौर पर जुडी है। उनसे काम लेकर पूर्व की भूपेश बघेल सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों से पूरक पोषण आहार (रेडी टू ईट) का काम छत्तीसगढ़ कृषि एवं बीज विकास निगम (मंडी बोर्ड) को दे दिया था, जो पुरे प्रदेश में सप्लाई कर रही है। अब एक बार फिर महिलाओ को काम मिलेगा।
1 अप्रैल से लागू होगा-
सरकार के कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद महिला बाल विकास विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार बस्तर, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, कोरबा, रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले में स्व सहायता समूहों को काम वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद 1 अप्रैल 2025 से दिया जायेगा। सूरजपुर विभागीय मंत्री का गृह जिला है। तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार में पूरक पोषण आहार (रेडी टू ईट) का संचालन छत्तीसगढ़ कृषि एवं बीज विकास निगम (मंडी बोर्ड)को देने के पीछे भी बड़ा कारण था। सरकार ने स्व सहायता समूहों की महिलाओ का धायण रखते हुए शुरुआत में पांच जिलों में लागू किया है, पूरे प्रदेश में कब लागू किया जायेगा अभी स्पष्ट नहीं है।
