स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 28 अप्रैल 2025: भगवान परशुराम जयंती, एक ऐसा पर्व जो न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि देश के कई हिस्सों में सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष परशुराम जयंती मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 को मनाई जा रही है, और इस अवसर पर भारत के कई राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
आइए जानते हैं किन राज्यों में इस दिन छुट्टी रहेगी, क्या-क्या सेवाएं बंद रहेंगी और परशुराम जयंती का महत्व क्या है।
किन राज्यों में रहेगा अवकाश?
पंजाब: राज्य सरकार ने इस दिन सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों व कार्यालयों को बंद रखने का ऐलान किया है।
हिमाचल प्रदेश: RBI के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, राज्य में सभी बैंक शाखाएं इस दिन बंद रहेंगी।
अन्य संभावित राज्य: मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में भी इस पर्व को बड़े उत्साह से मनाया जाता है, ऐसे में वहां भी अवकाश की संभावना है। अन्य राज्यों में यह फैसला स्थानीय प्रशासन या संस्थानों के विवेक पर निर्भर करेगा।
क्या-क्या रहेगा बंद? स्कूल-कॉलेज: पंजाब और हिमाचल में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। अन्य राज्यों में छुट्टी को लेकर संस्थागत घोषणा की प्रतीक्षा करें। बैंक: हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं (UPI, नेट बैंकिंग, ATM) चालू रहेंगी। सरकारी दफ्तर: पंजाब में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। अन्य राज्यों में स्थानीय निर्णय के अनुसार। निजी कार्यालय: छुट्टी का फैसला निजी संगठनों के विवेक पर निर्भर करेगा, लेकिन धार्मिक आस्था को देखते हुए छुट्टी दी जा सकती है।
क्यों मनाई जाती है भगवान परशुराम जयंती? भगवान परशुराम को भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजा जाता है। उनकी जयंती अक्षय तृतीया के दिन मनाई जाती है, जो हिंदू पंचांग के वैशाख मास की तृतीया तिथि को आती है। परशुराम को धर्म, न्याय और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, यज्ञ, और सामाजिक सेवा के कार्य किए जाते हैं।
