स्वतंत्र बोल
रायपुर 08 मई 2025. पंडरी स्थित लोक न्यास ग्राम सेवा समिति की जमीनों पर भूमाफियाओ की नजर है। ग्राम सेवा समिति के स्वयं भू मंत्री अजय तिवारी समिति की जमीन को जमीन कारोबारियों को बेचने पर आमादा है। इससे पहले आमासिवनी की साढ़े 17 एकड़ जमीन अनूप अग्रवाल को बेच दी गई थी अब पंडरी की जमीनों को बेचने के लिए योजनाए बनाई जा रही है। ग्राम सेवा समिति, पब्लिक ट्रस्ट है जिसकी स्थापना आजादी के समय महंत लक्ष्मी नारायणदास ने किया था, जिसमे बुनकरों के द्वारा काम किया जाता था,, जमीन का बंदरबांट हो रहा है। इसी जमीन के एक हिस्से को जमीन कारोबारी हरमीत खनूजा ने बॉउंड्री वाल का घेरा कर लिया है, जिसे छुड़ा पाने में अजय तिवारी और उसके सहयोगी नाकाम रहे। इसी जमीन के पीछे जमीन कारोबारी हरिवल्लभ अग्रवाल की जमीन बताई जाती है, बताते है कि अग्रवाल ने ग्राम सेवा समिति के भाले की पत्नी से कभी जमीन की रजिस्ट्री कर ख़रीदा था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अजय तिवारी ने हरिवल्लभ अग्रवाल को समिति की जमीन पर 30 फीट चौड़ी और डेढ़ सौ मीटर लंबी सड़क बनाने के लिए अग्रीमेंट किया है। जिसके बदले में अजय तिवारी को कागजो में करीब 11 लाख रुपये मिला, पर वास्तविकता उसके उलट है। बताते है कि जमीन का सौदा करोडो में किया गया है, इसीलिए समिति से जुड़े लोगो को बलपूर्वक बेदखल करने नल बिजली पानी काटा जा रहा है। जिससे परेशान समिति के सैकड़ो लोगो ने कलेक्टर और पंजीयक सार्वजनिक न्यास एसडीएम से किया है। समिति के लोगो के अनुसार एसडीएम चौबे जांच के नाम पर लीपापोती कर रहे है, ना उन्होंने कभी मौके की स्थिति को समझा ना ही सड़क निर्माण पर रोक लगवाया,, जमीन कारोबारी अग्रवाल द्वारा द्वारा धड़ल्ले से सड़क निर्माण किया जा रहा है।
जोन आयुक्त निरिक्षण करने पहुंचे-
समिति से जुड़े लोगो की शिकायत पर नगर निगम के जोन आयुक्त रमेश जायसवाल कुछ दिनों पहले पहुंचे थे। जायसवाल ने संस्था से जुड़े लोगो से जानकारी लेकर अवैध रूप से बनाये जा रहे सड़क को जेसीबी से उखाड़ने का आश्वासन रहवासियों को दिया था। सड़क नगर निगम से बिना अनुमति के बनाया जा रहा है।


