अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका! फ्री ट्रेनिंग का ऐलान, चूक गए तो पछताएंगे,4 मई से शुरू होंगी खास क्लासेस, सीमित समय में करें आवेदन; बिना फीस मिलेगी लिखित परीक्षा की तैयारी

देश की सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा और अहम मौका सामने आया है। अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब राह और आसान होने जा रही है, लेकिन इसमें देरी करना भारी पड़ सकता है।

ad

Raipur में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेनिंग 4 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगी, जिसमें उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।

youtube

खास बात यह है कि इस ट्रेनिंग के लिए किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाएगी, लेकिन इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।

जानकारी के मुताबिक, अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक चली थी। अब उन सभी उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी का मौका देने के लिए यह विशेष कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए Chhattisgarh Rojgar App का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे प्रक्रिया और आसान हो जाती है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला और विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में संचालित किया जाएगा। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों के युवाओं को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

अगर आवेदन या प्रशिक्षण से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आती है, तो अभ्यर्थी सीधे रोजगार कार्यालय रायपुर में संपर्क कर सकते हैं।

अब सवाल यह है कि क्या युवा इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगे, या फिर यह सुनहरा अवसर भी यूं ही हाथ से निकल जाएगा।