5 रुपये का सिक्का बना मौत का फंदा, बच्चे की सांस अटकी, ऑपरेशन थिएटर में चली जंग और फिर हुआ चमत्कार


स्वतंत्र बोल
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026:
 एक मासूम की जिंदगी उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब खेल-खेल में निगला गया 5 रुपये का सिक्का उसके गले में फंसकर सांसों की डोर तोड़ने लगा। हालात इतने गंभीर हो गए कि हर सेकंड भारी पड़ रहा था, लेकिन सिम्स के डॉक्टरों ने समय रहते हस्तक्षेप कर एक बड़ी अनहोनी टाल दी।

चिरमिरी जिले के धवलपुर निवासी पांच वर्षीय नितिन सिंह सोमवार शाम करीब 7 बजे खेलते समय गलती से 5 रुपये का सिक्का निगल गया। सिक्का गले में फंसते ही उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी और उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन तुरंत उसे छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, सिम्स लेकर पहुंचे, जहां बिना देरी इलाज शुरू कर दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को सूचना दी। मंत्री के निर्देश पर सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने तत्काल इस केस को प्राथमिकता दी और विशेषज्ञ टीम का गठन किया।