स्वतंत्र बोल
रायपुर, 23 अप्रैल 2026: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उस वक्त खास माहौल देखने को मिला, जब एक साहित्यिक कृति के विमोचन ने कार्यक्रम को अलग ही आयाम दे दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर की साहित्यकार शुभा मिश्रा के काव्य संग्रह अंबुबाची का औपचारिक विमोचन किया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शुभा मिश्रा को उनके नवीन काव्य संग्रह के प्रकाशन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है और मिश्रा की सृजन यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे, यही कामना है। कार्यक्रम के दौरान साहित्य और संवेदनाओं का एक अलग ही संगम देखने को मिला।
इसी दौरान मुख्यमंत्री साय ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में लोगों की असामयिक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है और यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को संबल देने की कामना भी की।
