स्वतंत्र बोल
मुंबई 23 नवंबर 2026: शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेज उछाल देखने को मिला, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार का रुख बदल गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलते ही 700 अंकों से ज्यादा चढ़ गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 26,000 के स्तर के करीब पहुंच गया। हालांकि, ओपनिंग के महज 10 मिनट के भीतर बाजार की चाल पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट शुरू हो गई।
वैश्विक बाजारों की गिरावट का असर
अमेरिका से लेकर एशियाई शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखा गया। शुरुआती कारोबार में जापान, हांगकांग और साउथ कोरिया के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। इसके बीच भारतीय बाजार की शुरुआती बढ़त कायम नहीं रह सकी और सेंसेक्स एक झटके में 650 अंक से ज्यादा फिसल गया।
84,662 से लुढ़ककर 83,210 पर पहुंचा सेंसेक्स
कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,919 के मुकाबले बढ़त के साथ 84,421 पर खुला था। शुरुआती कुछ मिनटों में यह 743 अंकों की उछाल के साथ 84,662 के स्तर पर पहुंच गया। इसके तुरंत बाद सेंसेक्स की चाल बदली और यह टूटकर 658 अंक की गिरावट के साथ 83,210 के स्तर पर आ गया।। शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेज उछाल देखने को मिला, लेकिन कुछ ही मिनटों में बाजार का रुख बदल गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलते ही 700 अंकों से ज्यादा चढ़ गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 26,000 के स्तर के करीब पहुंच गया। हालांकि, ओपनिंग के महज 10 मिनट के भीतर बाजार की चाल पलट गई और सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट शुरू हो गई।
वैश्विक बाजारों की गिरावट का असर
अमेरिका से लेकर एशियाई शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखा गया। शुरुआती कारोबार में जापान, हांगकांग और साउथ कोरिया के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। इसके बीच भारतीय बाजार की शुरुआती बढ़त कायम नहीं रह सकी और सेंसेक्स एक झटके में 650 अंक से ज्यादा फिसल गया।
84,662 से लुढ़ककर 83,210 पर पहुंचा सेंसेक्स
कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,919 के मुकाबले बढ़त के साथ 84,421 पर खुला था। शुरुआती कुछ मिनटों में यह 743 अंकों की उछाल के साथ 84,662 के स्तर पर पहुंच गया। इसके तुरंत बाद सेंसेक्स की चाल बदली और यह टूटकर 658 अंक की गिरावट के साथ 83,210 के स्तर पर आ गया।


