लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ, दवा कारोबारी को धमकी, 15 करोड़ दो नहीं तो..?

Classic Photocentric Travel Vlog YouTube Thumbnail

स्वतंत्र बोल
दुर्ग 21 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मेडिकल उपकरणों के सप्लायर और दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। कारोबारी को अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने कारोबारी के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। धमकी मिलने के बाद कारोबारी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया था।

ad

15 करोड़ नहीं देने पर परिवार के सदस्य की हत्या की धमकी

शिकायत के मुताबिक, कारोबारी शशांक चोपड़ा को अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने 15 करोड़ रुपए की मांग की। रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को जान से मारने की चेतावनी दी। धमकी के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।

youtube

कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की जांच

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक, धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए संबंधित मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि धमकी देने वाले का वास्तव में किसी संगठित गिरोह से संबंध है या उसने गैंग का नाम इस्तेमाल कर कारोबारी को डराकर फिरौती वसूलने की कोशिश की है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।