एक्ट्रेस भाग्यश्री आज शाम रायपुर में

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से होजमालो कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च, रविवार शाम 6 बजे जयस्तंभ चौक में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में शोभायात्रा का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस कार्यक्रम की खास आकर्षण बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री होंगी। वे होजमालो के मंच पर परफार्म करेंगी। साथ ही, एंकर महेश मोटलानी मंच पर ‘पुष्पा 2’ फिल्म की एक्टिंग और डायलॉग्स पेश करेंगे।