नए DGP के लिए 3 नाम चर्चा में, किसे मिलेगी कमान?

10 06 2021 mp police office

स्वतंत्र बोल
भोपाल 20 नवंबर 2026:
मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। वर्तमान DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। उनके उत्तराधिकारी के चयन के लिए 20 नवंबर को दिल्ली स्थित UPSC कार्यालय में अहम बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर विचार कर तीन अधिकारियों का पैनल तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए DGP के नाम पर अंतिम फैसला करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पहले नए पुलिस प्रमुख का नाम तय हो सकता है। नए DGP एक दिसंबर को पदभार संभालेंगे।

ad

इन 3 नामों पर चर्चा

वरिष्ठता के आधार पर वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम नए DGP की दौड़ में चर्चा में हैं। UPSC की बैठक में प्रदेश के 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद तीन अधिकारियों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा। अगर प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम पर अंतिम मुहर लगती है, तो वे मध्य प्रदेश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक बन सकती हैं। हालांकि, अभी किसी नाम पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

youtube

मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे अंतिम चयन

UPSC से तीन नामों का पैनल मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नए DGP का चयन करेंगे। वर्तमान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद एक दिसंबर को नए पुलिस प्रमुख पदभार संभालेंगे।

CM मोहन यादव का विदेश दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाने वाले हैं। इस पांच दिवसीय दौरे में उनके साथ मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी रहेगा। दल में उद्योग, IT और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पहले प्रदेश के नए DGP के नाम पर फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।