सोनिया गांधी को कौन-सा भारतीय खाना है सबसे ज्यादा पसंद? खुद बताईं डिश

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 17 नवंबर 2026:
कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ का नई दिल्ली में आधिकारिक रूप से विमोचन हो गया है। यह पुस्तक 10 नवंबर 2026 को बाजार में आ चुकी थी, जिसका भव्य लॉन्च समारोह 16 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया। इस बुक लॉन्च से पहले सोनिया गांधी ने अपने पसंदीदा भारतीय खानपान और उससे जुड़ी यादों को लेकर खुलकर बात की है। मूल रूप से इटली से ताल्लुक रखने वाली सोनिया गांधी ने बताया कि जब वह भारत आईं तो यहां की संस्कृति, भाषा और खानपान उनके लिए पूरी तरह नए थे। शुरुआत में उन्हें भारतीय खानपान के साथ ढलने में थोड़ी मुश्किल जरूर हुई, लेकिन समय के साथ देसी खाना उनका ऑल-टाइम फेवरेट बन गया।

ad

क्या है सोनिया गांधी का पसंदीदा फूड?

प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा के साथ एक वीडियो बातचीत में सोनिया गांधी ने अपनी पसंद का जिक्र किया। यह वीडियो प्रियंका गांधी और हार्परकॉलिन्स ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनिया ने कहा, “मुझे भारतीय खाने से प्यार है। मुझे बंगाली खाना पसंद है और यकीन मानिए, मुझे सूरत का गुजराती खाना भी बहुत पसंद है।” मिराया के सवाल पर उन्होंने आगे बताया, “मुझे कबाब, चिकन टिक्का, तंदूरी चिकन और दाल पसंद हैं। इसके अलावा कश्मीरी कोफ्ता, कश्मीरी डिश हाक और अरहर की दाल पसंद है। मैं जब से शादी करके इस घर में आई हूं, तब से आज तक सिर्फ अरहर की दाल ही बनती है, और कोई दाल नहीं बनती।” बातचीत के दौरान प्रियंका ने यह भी बताया कि सोनिया गांधी पहले घर में खांडवी भी बनाती थीं, जिस पर सोनिया ने सहमति जताते हुए कहा कि वह खांडवी बनाती थीं क्योंकि यह बहुत सिंपल है।

youtube

इंदिरा गांधी की कुकिंग स्किल पर क्या बोलीं सोनिया?

इस बातचीत में पूर्व प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी की सास इंदिरा गांधी का भी जिक्र आया। प्रियंका ने बताया कि उनकी दादी को कुकिंग नहीं आती थी। इस पर सोनिया ने कहा, “वह खाना तो नहीं बना सकती थीं, लेकिन उनकी समझ बहुत तेज थी। वह परख लेती थीं कि खाना अच्छा है या नहीं, और सुझाव देती थीं कि इसमें क्या मिलाने से यह और बेहतर हो सकता है।” सोनिया गांधी ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें भारतीय खानपान अपनाने में वक्त लगा, लेकिन अब वह इसके बिना नहीं रह सकतीं। विदेश से लौटने पर भी उन्हें सबसे पहले चावल और अरहर की दाल ही चाहिए होती है।