‘छत्तीसगढ़िया समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं’: क्रांति सेना ने पुलिस को दी कड़ी चेतावनी

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग करने के मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने रायपुर के विधानसभा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोपी मधुबाला गिरी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापन में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो का हवाला दिया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि वीडियो में मधुबाला गिरी ने छत्तीसगढ़िया समाज के लिए अपमानजनक शब्दों और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। संगठन का कहना है कि इससे छत्तीसगढ़िया समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।

ad

आरोपी के फरार होने की चर्चा

क्रांति सेना को मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित महिला के रायपुर से फरार होने की बात सामने आ रही है। इसे देखते हुए संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उपलब्ध वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर तत्काल आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, इस प्रकरण में लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने पुलिस से मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

youtube