एक बार फिर आग का तांडव: वीआईपी रोड की इस दुकान में आग लगने की क्या है वजह?

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 9 नवंबर 2026 :
राजधानी रायपुर में आग लगने की एक और घटना सामने आई है। वीआईपी रोड के फुंडहर चौक के पास स्थित ‘श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक’ दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

ad

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों और उससे हुए नुकसान का आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

youtube