सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब भी शिक्षकों की आवश्यकता बनी हुई है। जिसको ध्यान में रखते हुए 5,000 नये शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी। साथ ही विद्यालय भवनों के रखरखाव के लिए 133 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। साथ ही छात्रावासों की स्थिति सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की संख्या कम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही प्राथमिकता रही कि विभाग को गहराई से समझते हुए सुधार की ठोस पहल की जाए। सबसे पहले एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पाया गया कि राज्य में शिक्षक और छात्रों का अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर होने के बावजूद वितरण असमान है।



