राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने वाले वे पांच पटवारी कौन हैं, जिन पर निलंबन की गाज गिरी है?

289529 suspended

स्वतंत्र बोल
रायपुर 4 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने और विभागीय कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर हड़ताल में शामिल जिले के पांच पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ad

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों के साथ-साथ पंजीयन, पीवी सत्यापन और डीसीएस सर्वे के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिल रही थी। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

youtube

इन पटवारियों पर हुई कार्रवाई

जारी आदेश के मुताबिक, बागबाहरा तहसील के भंगी राम ध्रुव, कमलेश डहरे और नीरज कुमार वर्मा को निलंबित किया गया है। इसके अलावा बसना अनुविभाग के तिलक राम चौधरी और सरायपाली अनुविभाग की दमयंती नायक पर भी निलंबन की गाज गिरी है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान इन सभी पांचों पटवारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले के राजस्व और मैदानी अमले में हड़कंप मच गया है।