20 एकड़ जमीन का सौदा कर दिए 45.21 लाख, रजिस्ट्री की बारी आई तो खुला मामला

Land fraud investigation in office

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 27 अक्टूबर 2026:
शासकीय पट्टे की जमीन को बेचने का सौदा कर 45 लाख 21 हजार रुपये लेने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन के राजस्व न्यायालय में मामला लंबित होने की जानकारी के बावजूद आरोपियों ने उसे जमीन बेचने का भरोसा दिलाया और अलग-अलग किस्तों में रकम ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

ad

पुलिस के अनुसार, सरकंडा के विजयापुरम कॉलोनी निवासी दीपक सोनी ने 24 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि महर्षि स्कूल रोड, मंगला स्थित नीता डेयरी और गीतांजलि पार्क से पहले ग्राम धमनी में करीब 20 एकड़ जमीन का सौदा सैय्यद शमशाद अली, उसकी पत्नी कमरूनिशा और सोनू उर्फ चंद्रप्रकाश दुबे के माध्यम से तय हुआ था।

youtube

दीपक सोनी के मुताबिक, जमीन खरीदने के लिए उन्होंने अलग-अलग किस्तों में कुल 45 लाख 21 हजार रुपये दिए। यह भुगतान ऑनलाइन, आरटीजीएस और नकद माध्यम से शमशाद अली और उसकी पत्नी को किया गया।

रजिस्ट्री नहीं हुई तो खुद जांचे जमीन के रिकॉर्ड

शिकायत के अनुसार, सौदे के बाद जमीन का सीमांकन कराकर रजिस्ट्री कराने की बात कही गई थी। आरोप है कि जमीन के दस्तावेज तैयार कराने और रजिस्ट्री कराने का आश्वासन मिलता रहा, लेकिन काफी समय बीतने के ब