स्वतंत्र बोल
रायपुर 14 अक्टूबर 2026: सारंगढ़ में नगरपालिका चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने निखिल बानी को सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नियुक्ति
नियुक्ति आदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार जारी किया गया है। आदेश पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर हैं।
निखिल बानी को सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष बनाए जाने का आदेश जारी होने के साथ ही उन्हें संगठन की नई जिम्मेदारी मिल गई है।


