रायपुर में आज मौसम साफ, कल से प्रदेश में क्या बदलने वाला है?

Monsoon clouds gathering over la…

स्वतंत्र बोल
रायपुर 14 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऊपरी हवा में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल गरजने, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में बदलाव आने और गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

ad

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

youtube

हालांकि, 15 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर दिख सकता है।

आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन तक मौसम में इसी तरह का बदलाव बना रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा। इस दौरान रायपुर में सबसे अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में बारिश दर्ज नहीं की गई।

इन मौसमी प्रणालियों से बदल सकता है मौसम

मौसम में बदलाव के पीछे ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय मौसमी प्रणालियों का प्रभाव बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 22 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में, करीब 82 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका बनी हुई है।

इसके अलावा, 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।