मध्यरात्रि सुकमा कैंप में गूंजी गोली की आवाज, जानिए CRPF अफसर ने क्यों उठाया यह कदम

WhatsApp Image 2026 10 13 at 10.21.33 PM copy 1250x675

स्वतंत्र बोल
सुकमा 14 अक्टूबर 2026 :
छत्तीसगढ़ के अति-नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मेट्टागुड़म स्थित सुरक्षाबल कैंप में पदस्थ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सब इंस्पेक्टर ने अपने ही सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल अधिकारी को तुरंत पास के इल्मागुड़ा कैंप ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ad

मध्यरात्रि 12 बजे के आसपास घटी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा रात लगभग 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच हुआ। मेट्टागुड़म कैंप में तैनात CRPF की 131वीं वाहिनी में पदस्थ उपनिरीक्षक देवानंद यादव (पिता रामानंद यादव) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने सर्विस हथियार से खुद पर गोली चला दी। अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनकर कैंप में तैनात जवानों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

youtube