जमीन के नीचे दबा था हथियारों का जखीरा! पुलिस का बड़ा एक्शन, AK-47 और कारतूसों का डंप बरामद

Untitled

स्वतंत्र बोल
बीजापुर 21 सितंबर 2026:
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ के उतला जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सली हथियारों का डंप बरामद किया है। इसमें AK-47 समेत 3 रायफल, 9 एमएम पिस्टल, मैगजीन और 78 जिंदा कारतूस मिले हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अमन झा के नेतृत्व में की गई।

ad

सूचना के बाद जंगल में भेजी गई थी टीम

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर भैरमगढ़ थाना से पुलिस बल और डीआरजी की टीम को उतला गांव के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान जवानों को एक स्थान संदिग्ध लगा। इसके बाद वहां तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जमीन के नीचे गाड़कर रखा गया नक्सली डंप मिला। जवानों ने सावधानीपूर्वक हथियारों और अन्य सामग्री को बाहर निकाला और सुरक्षित तरीके से बरामद किया।

youtube

डंप से मिले हथियार और जिंदा कारतूस

पुलिस के मुताबिक, नक्सली डंप से ये हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

  • 1 नग AK-47 रायफल
  • 1 नग .315 बोर रायफल
  • 1 नग सिंगल शॉट रायफल
  • 1 नग 9 एमएम पिस्टल
  • 2 नग AK-47 मैगजीन
  • 45 नग AK-47 जिंदा राउंड
  • 25 नग 9 एमएम जिंदा राउंड
  • 6 नग .315 बोर रायफल के जिंदा राउंड

बरामद हथियार और अन्य सामग्री को भैरमगढ़ थाना लाया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनसे नक्सली संगठन की गतिविधियों और संगठन से जुड़ी पूर्व की घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इन्हीं पूछताछ से मिली सूचना के आधार पर भैरमगढ़ के उतला जंगल में नक्सली डंप का पता चला और हथियार बरामद किए गए।