15 अक्टूबर से बंद हो जाएगा 2000 से ऊपर का UPI पेमेंट? जानिए क्यों पेट्रोल पंपों पर लगने लगे नकद के पोस्टर!

Images

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली/अलवर 19 सितम्बर 2026।
केंद्र सरकार की ओर से 2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट (UPI MDR) लागू करने का ऐलान किया गया है। यह नया नियम अगले महीने 15 अक्टूबर से लागू होना तय है। हालांकि, लागू होने से पहले ही इसका असर दिखने लगा है। राजस्थान के अलवर में ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान सामने आया कि कई पेट्रोल और सीएनजी पंपों पर अब नकद यानी कैश पेमेंट के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।

ad

2000 रुपये से ज्यादा का ऑनलाइन पेमेंट लेने से गुरेज

youtube

अलवर के पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने पहुंच रहे ग्राहकों से 2000 रुपये से ज्यादा का डिजिटल पेमेंट न करने के लिए कहा जा रहा है। पेट्रोल पंप संचालक ऑनलाइन पेमेंट लेने से बचते नजर आ रहे हैं। इससे पेट्रोल पंपों पर एक बार फिर से कैश में लेनदेन का दौर लौटता दिख रहा है।

मार्जिन कम होने की चिंता में व्यापारी और दुकानदार

सरकार द्वारा अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई एमडीआर शुल्क को लेकर देश भर के दुकानदारों और व्यापारियों में मार्जिन कम होने की चिंता बढ़ गई है। 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट्स पर 0.4% चार्ज कटने के डर से व्यापारी और पेट्रोल पंप मालिक नकद भुगतान को प्राथमिकता दे रहे हैं।

15 अक्टूबर से प्रभावी होगा नियम

केंद्र सरकार यूपीआई पर 2000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर वसूलने की पूरी तैयारी में है। 15 अक्टूबर से प्रभावी होने वाले इस नियम से पहले ही देश में घमासान मच गया है और जमीनी स्तर पर इसके व्यापक बदलाव देखने को मिल रहे हैं।